

मुंबई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बंदूक के बल पर 16 साल की एक लडक़ी के साथ रेप करने के आरोप में उस्मानाबाद के एक पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम सुखदेव बानसोडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सांगली जिले के विश्रामबाग थाने में प्रेम सुखदेव बानसोडे (26) तैनात था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपाली घडगे ने बताया कि बलात्कार पीडि़ता अपने परिवार के साथ यहां आरोपी के घर में किराए पर रहती है और यहीं पर घटना हुई।
लडक़ी का दावा है कि पुलिसकर्मी ने बंदूक के बल पर उसका रेप किया और उसे तथा उसके परिवार को अपराध के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। धमकी से न डरते हुए लडकी ने इस बात की जानकारी अपने मां-बाप को दी।
इसके बाद बलात्कार पीडिता लडकी ने आनंदनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उस पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।