Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
यूपी पर कांग्रेस की बैठक में प्रियंका ने की सक्रिय भागीदारी – Sabguru News
Home Breaking यूपी पर कांग्रेस की बैठक में प्रियंका ने की सक्रिय भागीदारी

यूपी पर कांग्रेस की बैठक में प्रियंका ने की सक्रिय भागीदारी

0
यूपी पर कांग्रेस की बैठक में प्रियंका ने की सक्रिय भागीदारी
UP polls : priyanka gandhi joins strategy session of congress leaders
UP polls : priyanka gandhi joins strategy session of congress leaders
UP polls : priyanka gandhi joins strategy session of congress leaders

नई दिल्ली। सपा परिवार में अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस पार्टी को उत्तर-प्रदेश में सक्रिय करने के लिए सोमवार को प्रियंका गांधी दिल्ली के रकाबगंज रोड स्थित कांग्रेस के वॉररूम पहुंचीं और चर्चा में सक्रियता से भाग लिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा पर आगमी रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी देवरिया से दिल्ली तक यात्रा प्रियंका की देख-रेख में की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो पहली बार प्रियंका गांधी यूपी की आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के आला नेताओं की बैठक में पहुंचीं। वहां पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित सरीखे नेता मौजूद थे।

बैठक कई घंटे चली जिस दौरान प्रियंका लगातार नेताओं से सवाल जबाव करती रहीं। बैठक में यूपी में चल रही कांग्रेस की यात्राओं का जायजा लिया गया और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई।

बैठक के बाद कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रियंका ने हमेशा अमेठी और रायबरेली में पार्टी के लिए प्रचार किया है साथ ही वह संगठन के मामलों में भी रुचि लेती रही हैं।

यूपी के नेता और कार्यकर्ता बार-बार पूरे उत्तर प्रदेश में उनके सक्रिय होने की मांग करते रहे हैं। पर अंतिम फैसला प्रियंका को ही लेना है कि वह सक्रिय राजनीति में कब आना चाहती हैं।

https://www.sabguru.com/pm-modi-varanasi-invokes-surgical-strikes-temple-town-ahead-elections/

सपा में युद्ध-विराम, अखिलेश का भविष्य बचाने की कवायद