

मुंबई। अभिनेता दिवंगत प्राण की पत्नी शुक्ला सिकंद का रविवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उनके पुत्र सुनील ने बताया कि उम्र संबंधी तकलीफों के कारण देर रात ढाई बजे घर पर उनका निधन हो गया।
93 वर्षीय प्राण का निधन वर्ष 2013 में शहर के एक अस्पताल में हुआ था। उनके परिवार में एक बेटी पिंकी और दो पुत्र अरविन्द तथा सुनील हैं। प्राण ने अपने करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्मों में हीरो के रूप में की थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उन्होंने विलेन के रूप में बड़ा नाम कमाया।