

न्यूयॉर्क। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका से जुडे हर चीजों को हैक करने की कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने अपने देशवासियों को सर्तकता बरतने की भी हिदायत दी है।
न्यू हैम्पशायर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि चीन रक्षा ठेकेदारों से राज़ चुरा रहा है और “उसने बड़े पैमाने पर सरकारी जानकारी जुटाई है। उन्होंने कहा कि वे चीन का शांतिपूर्ण उभार देखना चाहती हैं लेकिन इस मामले में अमेरिका को भी सतर्क रहना पड़ेगा।
हिलेरी ने कहा, “चीन की सेना तेज़ी से बढ़ रही है, वो ऐसे सैन्य अड्डे बना रहे हैं जिनसे उन देशों को ख़तरा है जिनसे हमारी संधियां हैं जिनमें फ़िलिपींस शामिल है और ये अड्डे विवादित ज़मीन पर बन रहे हैंं।
अमेरिका में होने जा रहे राष्टपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की रेस में शामिल है।