

धुबड़ी। मुंबई में बीते शनिवार की रात फेमिना मिस इंडिया-2016 के विजेता की जैसे ही घोषणा हुई निचले असम के धुबड़ी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
ज्ञात हो कि फेमिना मिस इंडिया-2016 का खिताब असम के धुबड़ी जिला निवासी प्रिदर्शिनी चटर्जी ने जीता है। प्रिदर्शिनी मूल रूप से धुबड़ी की रहने वाली है, वर्तमान में वह नई दिल्ली में रहती हैं।
प्रदर्शिनी के एक संबंधि ने मीडिया को बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में होनहार होने के साथ ही नाटक आदि के प्रति काफी उसका लगाव था।
उसने प्रारंभिक शिक्षा धुबड़ी में की, बाद में वह अपने पिता प्रवीर कुमार चटर्जी के साथ गुवाहाटी गई। यहां पर उनसे सेंट मेरिज स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है।
प्रियदर्शिनी की इस कामयाबी पर उसके परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने अपनी खुशी को अपने-अपने तरीके से मनाया।