![कनाडा की यूट्यूब स्टार लिली सिंह के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कनाडा की यूट्यूब स्टार लिली सिंह के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/youtube.jpg.jpg)
![Priyanka Chopra collaborates with Canadian YouTube star Lilly Singh](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/12/youtube.jpg.jpg)
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कनाडा की लोकप्रिय यूट्यूब स्टार लिली सिंह के नए ब्लूपर ‘हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन’ में नजर आ रही हैं।
‘सुपरवुमन’ के नाम से मशहूर 28 साल की कॉमेडियन ने ट्विटर पर इस यूट्यूब क्लिप का लिंक डाला। इस वीडियो में दोनों एक पब में बैठी हैं जहां लिली प्रियंका के लिए नए प्रेमी की तलाश कर रही हैं।
उन्होंने लिखा, ‘हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ। छुट्टियों के इस मौसम में अपनी सबसे अच्छी दोस्त को नया प्रेमी दिलाओ।
प्रियंका ने भी लिली के साथ काम करने को लेकर ट्विटर पर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने लिखाा, ‘सुपरवुमन, हमें बहुत मजा आया।