![कल्पना चावला पर बन रही फिल्म को लेकर चुप हैं प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला पर बन रही फिल्म को लेकर चुप हैं प्रियंका चोपड़ा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/pana.jpg)
![priyanka chopra mum on kalpana chawla biopic](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/kaul.jpg)
मुंबई। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बन रही फिल्म के लिए उनसे संपर्क किए जाने की अटकलों को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी चुप्पी साध रखी है।
कल्पना चावला पर बन रही फिल्म का हिस्सा होने के संबंध में सवाल करने पर, प्रियंका ने कहा कि मुझे कई फिल्मों की पेशकश हुई है, मैं पुष्टि नहीं कर सकती कि कौन सी कर रही हूं। कुछ बहुत अच्छी स्क्रिप्ट हैं। मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन समय नहीं है।
![priyanka chopra mum on kalpana chawla biopic](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/pana.jpg)
कल्पना ने पहली बार मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में 1997 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। 2003 में छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष यान हादसे में कल्पना भी मारी गई थीं।
प्रियंका ने इससे पहले मुक्केबाज ‘मेरी कॉम’ के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था और दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया था। अभिनेत्री ने कहा कि छह फिल्में हैं। भारत और अमरीका के बीच, मैं सिर्फ दो फिल्में कर सकती हूं। मुझे नहीं पता कि अंत में किसका चुनाव करूंगी। तय करना बहुत मुश्किल है।