

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि यदि वह किसी की गर्लफ्रेंड बनेंगी तो बेहद खर्चीली होंगी। प्रियंका एक ऎसी ऎक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय तक कि सी को-स्टार के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में कभी नहीं रहीं।
शाहरूख खान के साथ उनके रिलेशन को लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही। लेकिन शाहरूख अपने घर-परिवार से कितना लगाव रखते हैं यह सभी जानते हैं। इसलिए ऎसी चर्चाएं ज्यादा दिन चल नहीं पाई।
प्रियंका के लिए सफलता से बढ़कर कुछ और नहीं। अब सफलता ऎसी हो तो इस सचाई से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि प्रियंका सबसे महंगी गर्लफ्रेंड साबित हो सक ती हैं।
प्रियंका ने कहा है कि यदि वह किसी रिलेशनशिप में कदम रखती हैं तो वह बेहद खर्चीली गर्लफ्रेंड साबित हो सकती हैं। जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इतना ही कहा कि यदि वह किसी रिलेशनशिप को लेकर कमिट करती हैं तो वह उस रिश्ते को अच्छी तरह से निभाएंगी और उसे यूं ही नहीं लेंगी, बल्कि इस रिश्ते को अहमियत देंगी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीवी शो करने वाली है जिसमें वह आजकल काफी व्यस्त है।