
मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकी टीवी चैनल एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल का अनुबंध किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने बतौर पाश्र्वगायिका अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनीपहचान बनाई है। प्रियंका ने अब अमरीकी टीवी चैनल एबीसी टेलिविजन स्टूडियोज के साथ एक साल का अनुबंध किया है।
प्रियंका ने टि्वटर पर लिखा कि एक और नया कदम..मेरी रचनात्मकता का नया अध्याय.. अब शुरू होता है। प्रियंका एबीसी की नई परियोजना में दिखाई देंगी।
बताया जाता है कि एबीसी की कास्टिंग प्रमुख केली ली प्रियंका के साथ अनुबंध करने के लिए विशेषरू प से भारत आईं थी।
प्रियंका ने कहा कि मैं लंबे समय से एबीसी के कार्यक्र मों की प्रशंसक रही हूं और इसने अपने मुख्य चरित्रों के माध्यम से जिस तरह से टेलीविजन की रू परेखा बदल दी उसकी कायल हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि एबीसी नेटवर्क के साथ अपनी प्रतिभा साझा करने का अवसर मुझे मिला है।