

हनोई। वियतनाम के ख्यातिप्राप्त ब्लागर को बुधवार को देश विरुद्ध गतिविधियों के लिए केन्द्रीय न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान उनके कई समर्थकों ने प्रदर्शन किया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए।
नगुयेन हु विन्ह (अन्ह बा सम) को 2014 में पुलिस ने देश की सरकार के खिलाफ लिखने के लिए हिरासत मे लिया था। 60 वर्षीय नगुयेन और उनसे साथी थी मिन्ह थूये (35) पर लोकतांत्रिक अधिकारों का नज़ायज़ लाभ उठाने का आरोप है जिसमें सात साल की सज़ा हो सकती है।
वियतनाम में निजी मीडिया चैनल और समाचार पत्रों पर रोक लगी हुई है। वहीं वकीलों, ब्लागरों और समाजिक कार्यकर्ताओं को अक्सर गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है।
बुधवार को नगुयेन के हजारों समर्थकों ने उनकी तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया और उनको रिहा किए जाने की मांग की।