

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता शाहरूख खान के साथ फिर से रोमांस करती नजर आ सकती है।
अनुष्का ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख के अपोजिट की थी। इसके बाद अनुष्का ने शाहरूख के साथ फिल्म ‘जब तक है जान में’ काम किया। चर्चा है कि अनुष्का एक बार फिर शाहरूख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
चर्चा है कि जाने माने निर्देशक इम्तियाज अली एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे है जिसमें शाहरुख और अनुष्का एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।
यह पहली बार है जब शाहरुख और अनुष्का इम्तियाज के साथ काम करेंगे।फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।