

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे, अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है।
विक्रमादित्य मोटवानी अपनी अगली फिल्म भावेश जोशी बना रहे हैं। इस फिल्म के मेल लीड कैरेक्टर के लिए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को साइन किया गया है।
अब चर्चा है कि फीमेल लीड के लिए राधिका को साइन किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। फिल्म में राधिका के किरदार को और मजबूत बनाने के लिए स्क्रिप्ट पर दोबारा काम किया गया है।
बताया जाता है कि फिल्म की कहानी गुजरात के एक ऐसे शस की है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होता है। लबे समय से मोटवानी इस फिल्म को बनाना चाहते थे। पहले इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने का विचार किया गया था लेकिन अब हर्षवर्धन को लगभग तय माना जा रहा है।