Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
rahul gandhi forgot to make a wreath at statue of his grandmother Indira in gorakhpur
Home Breaking …और अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल गए राहुल

…और अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल गए राहुल

0
…और अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल गए राहुल
rahul gandhi's road show in gorakhpur
rahul gandhi's road show in gorakhpur
rahul gandhi’s road show in gorakhpur

गोरखपुर। सांसद योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में बुधवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी व बाबा साहब डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया लेकिन अपनी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया।

रोड शो में कई जगह राहुल गांधी द्वारा महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शास्त्री चौक पर पहुंचे तो लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण नहीं किया।

कार्यकर्ताओं द्वारा इशारा करने पर पीछे मुड़कर गाड़ी से ही प्रणाम कर लिया। वहीं जब राहुल का काफिला चेतना चौक पहुँचा तो वहां पर पहले से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अनुमान था कि राहुल यहां पर माल्यार्पण करेंगे लेकिन राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा की तरफ देखा भी नहीं।

घोष कंपनी चौराहे पर पहुंचकर राहुल गांधी ने रोड शो में आए युवाओं से हाथ मिलाया और आटो ग्राफ भी दिया।

https://www.sabguru.com/rahul-gandhis-road-show-gorakhpur/

योगी के गढ़ में राहुल की चुनावी हुंकार, छात्राओं को दिया आटोग्राफ

https://www.sabguru.com/rahul-gandhi-holds-road-show-gorakhpur-targets-pm-modi-waiving-loans-poor-farmers/