

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को विदेश जा रहे हैं। पार्टी के अनुसार राहुल गांधी विदेश सोनिया से मिलने जाएंगे। सोनिया गांधी का विदेश में इलाज चल रहा है।
कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश जा रही हैं। राहुल गांधी भी उनके साथ जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से ज्यादा समय से सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही है। 22 मार्च तक उनके देश वापस आने की उम्मीद है। हालांकि अगर चिकित्सकों ने और आराम की सलाह दी तो यह अवधि और बढ़ सकती है।
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों और मात्र एक राज्य पंजाब में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की देखरेख के लिए विदेश जा रहे हैं।