Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सिरोही : बीजेपी बूथ सम्मेलन में नोकझोक और तू-तू मैं-मैं – Sabguru News
Home Sirohi Aburoad सिरोही : बीजेपी बूथ सम्मेलन में नोकझोक और तू-तू मैं-मैं

सिरोही : बीजेपी बूथ सम्मेलन में नोकझोक और तू-तू मैं-मैं

0
सिरोही : बीजेपी बूथ सम्मेलन में नोकझोक और तू-तू मैं-मैं

rajasthan : bjp booth level worker meeting in sirohiसिरोही। भाजपा बूथ सम्मेलन के दूसरे दिन भी तू-तू मैं-मैं हुई। मन की बात के लिए सूचीबद्ध लोगों को ही बुलवाया गया था। इसकी जिम्मेदारी सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष भी देख रहे थे। जो कार्यकर्ता बंद कमरे में होने वाली मीटिंग के लिए अधिकृत नहीं थे। उन्हें बाहर ही रोका गया था।

सिरोही नगर अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी भी इस कार्य में लगे थे और उन्होंने ऐसे असूचिबद्ध कार्यकर्ताओं को उस मीटिंग में प्रवेश के लिए अधिकृ़त नहीं होने की बात की। इस पर एक कार्यकर्ता शांतिलाल माली ने वहां पर सुरेश सगरवंशी से जबरदस्त बहस की।

फिर निशाने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित इस बार भी कई पदाधिकारियों के निशाने पर रहे। भाजपा पदाधिकारी हेमलता पुरोहित समेत कुछ लोगों ने उन पर पूर्ववत आरोप लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अपनी बात रखी।

प्रभारी मंत्री ने मजाकिया अंदाज में पुरोहित के कान भी पकड़ते हुए यह भी कहा कि क्यो परेशान करता है भाई। यह मामला यहीं नहीं थमा। सर्किट हाउस भी पहुंचा। वहां भी हेमलता पुरोहित ने मंत्रियों के सामने हेमंत पुरोहित की शिकायत की। जिस पर वहां पर दोनों में बहस हो गई।

एक पखवाड़े पूर्व मंत्री के साथ हुई बैठक में राजस्व विभाग में बाबूओं की ओर से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार की शिकायत एवं ऐसे बाबूओं को हटाए जाने की हेमंत पुरोहित की शिकायत की थी, इस विवाद के पीछे पार्टी सूत्र इस शिकायत को भी वजह बता रहे हैं वहीं पार्टी में उसके कद से परेशान भाजयुमो जिलाध्यक्ष के निकटस्थ बंधुओं को इसकी वजह बता रहे हैं।