Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित – Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित

0
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित
Rajasthan Board of Secondary Education's All services declared essential service
Rajasthan Board of Secondary Education's All services declared essential service
Rajasthan Board of Secondary Education’s All services declared essential service

जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर व उसके समस्त कार्यालय एवं उसके कार्यकलापों से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को 31 जुलाई 2016 तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया था। इसे बढ़ाकर अब तुरन्त प्रभाव से 30 सितम्बर तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया गया है।

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार इस 30 सितम्बर तक इन सेवाओं में हड़ताल को भी प्रतिषेध कर दिया गया है। इन सेवाओं में हड़ताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर पड़ने वाले प्रतिभूत प्रभाव और उसके परिणाम स्वरूप समुदाय को होने वाली भारी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए इन्हें अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।