Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू - Sabguru News
Home Rajasthan Ajmer कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू

कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू

0
कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू

अजमेर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगतियों एवं सांतवे वेतन आयोग को लागू करने के लिए शुक्रवार को पोस्टकार्ड अभियान की विधिवत शुरुआत की।

परिषद के प्रदेश महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थानी की अगुवाई में अजमेर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार के ध्याणाकर्षण हेतु पोस्टकार्ड अभियान की अजमेर से शुरुआत की। यी पोस्टकार्ड अभियान हर जिले में 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा। राज्य का प्रत्येक मंत्रालयिक कर्मचारी मांगों के समर्थन में पोस्टकार्ड प्रेषित करेगा।

जिला अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि अभियान में मंत्रालयिक कर्मचारियों की एक सूत्री मांग है कि चयनित वेतनमान में ग्रेड पे 3600 को विलोपित कर 4200 दी जाकर संवर्ग का तीसरा पद (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) को राजपत्रित कर ग्रेड पे 4800 दी जाकर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए।

इसके लिए राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दीपोत्सव व भाई दूज पर्व की बधाई देते हुए मांग पूरी करनेे हेतु पोस्टकार्ड लिखे जाने की शुरुआत हो गई है।

जिला मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में पोस्टकार्ड अभियान के दौरान सभी विभागों के कर्मचारी सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड लिखो अभियान में सम्मिलित हुए।

शिक्षा विभाग के लक्ष्मणदास तुनगारिया, मिश्रीलाल, संदीप शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गहलोत, प्रणत जयसवाल, शुभ कुमार जैन, जितेन्द्र मोयल शैक्षणिक प्रौद्योगिकी विभाग के नरेन्द्र भाटिया, निगम चन्द, सत्यनारायण मित्तल, बीना माथुर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के महेन्द्र कुमार तीर्थानी, महेश शर्मा, वासू मंगनानी, नरेश गुलवानी राजकीय महिला इंजिनियरिंग कॉलेज के प्रेरित गुप्ता सम्मिलित हुए।