

आबूरोड। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के प्रस्तावित सिरोही जिले के दौरे से पहले प्रदेश महासचिव नीरज डांगी शनिवार को आबूरोड पहुंचे। आबूरोड में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पायलट के 11 अप्रेल के सिरोही जिले में आगमन के तहत डांगी आबूरोड पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश महासचिव डांगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र छावरा, महामंत्री गोपाल शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद पठान, अब्दुल कयुम, सेवादल महासचिव लक्ष्मीकान्त चौहान, सचिव मनीष शर्मा, राजीव मिश्रा, सुनील खोत, गजेन्द्र काग, मोहम्मद फिरोज, कृषि निदेशक राजेन्द्र सैनी, यासिफ पठान, रामस्वरुप कुमावत, वार्ड पंच रणवीर सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।