

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत अभिनेत्री ऐमी जैक्शन को जूनियर ऐश्वर्या राय बुलाते हैं। वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था।
अब इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है जिसमें इस बार ऐश्वर्या की जगह ऐमी जैक्शन का चयन किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।

बताया जाता है कि रजनीकांत ने ऐमी जैक्शन को ऐश्वर्या कहना शुरू कर दिया है।एमी जैक्सन को रजनीकांत अक्सर जूनियर ऐश्वर्या के नाम से पुकारते हैं। रजनीकांत को ऐश्वर्या राय की कड़ी मेहनत बेहद पसंद है।

‘रोबोट-2’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत ने यही खूबियां देखी एमी जैक्सन में भी और इसी वजह से रजनीकांत ने एमी जैक्सन को जूनियर ऐश्वर्या का नाम दे दिया।