

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राज कुमार राव आने वाली फिल्म राब्ता में 324 साल के बुड्ढे का किरदार निभाते नजर आएंगे।
राजकुमार राव जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की अपकमिंग फिल्म राब्ता में नजर आएंगे। बताया जाात है कि इस फ़िल्म में राजकुमार राव 324 साल के एक बुड्ढे का किरदार निभाएंगे।
हाल ही में ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक दिखाई दी है।
राजकुमार राव के इस लुक के लिए फ़िल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था।
राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए छह घंटे लगते थे। इस किरदार के लिए राजकुमार ने आवाज़ से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक बदली है।