Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
rajyogini mohini bahan passes away today morning in ahamdabad
Home Sirohi Aburoad राजयोगिनी बीके मोहिनी का अहमदाबाद में निधन, 9 को होगा अंतिम संस्कार

राजयोगिनी बीके मोहिनी का अहमदाबाद में निधन, 9 को होगा अंतिम संस्कार

0
राजयोगिनी बीके मोहिनी का अहमदाबाद में निधन, 9 को होगा अंतिम संस्कार
Mohini Bahan
Mohini Bahan
Mohini Bahan

सबगुरु न्यूज-आबू रोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मैनेजमेंट कमेटी की सदस्या तथा ग्राम विकास प्रभाग की प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बीके मोहिनी का बुधवार सुबह अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थी और उनका लम्बे समय से किडनी का इलाज चल रहा था।

देहावसान की सूचना मिलते ही यह खबर आग की तरह से पूरे देश विदेश में संस्थान के लोगों में फैल गयी। संस्था के सदस्यों के आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। बीके मोहिनी लम्बे अर्से से बीमार थी। पिछले दो साल से किडनी खराब होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। पिछले 15 दिनों से वे अहमदाबाद के हास्पिटल में भर्ती थीं। बुधवार की सुबह पांच बजे स्थिति ज्यादा खराब हो गयी। sabguru.com । बाद दिन में 8 बजकर 45 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही संस्था के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। बीके मोहिनी के अंतिम दर्शनाथ पार्थिव शरीर शांतिवन के कान्फ्रेंस हॉल में रखा गया है। जहां देश विदेश से संस्था से जुड़े सदस्यों के पहुंचन रहे हैं।
संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन, ज्ञानसरोवर परिसरों की परिक्रमा के अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजयोगिनी बीके मोहिनी 1953 में संस्था के सम्पर्क में आयी थी और वे मूलतरू लखनउ की रहने वाली थी। परन्तु वे संस्था में सन् 1959 में संस्था में समर्पित हो गयी। वे संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के साथ ईश्वरीय सेवाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।