![एक बार फिर से दिखेगी राम कपूर-सांक्षी तंवर की जोड़ी एक बार फिर से दिखेगी राम कपूर-सांक्षी तंवर की जोड़ी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/ekta.jpg.jpg)
![Ram Kapoor-Sakshi Tanwar to come together for Another Ekta Kapoor Show](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/ekta.jpg.jpg)
मुंबई। सोनी पर बड़े अच्छे लगते है की महासफलता के बाद राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी एक नए शो में नजर आएगी।
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों को एक बार फिर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक किया है। खबर है कि जी टीवी के लिए बालाजी में एक नया शो बनाया जा रहा है, जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर को कास्ट किया गया है।
शो के बारे में जानकारी मिली है कि ये फैमिली शो होगा और इसके पहले 13 एपाीसोड बनकर तैयार हो चुके हैं। शो कब से टेलीकास्ट होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
https://www.sabguru.com/naamkaran-tv-family-drama-show-on-star-plus/
https://www.sabguru.com/two-tensions-indian-idol-season-7/