

अजमेर। राम का नाम जाने ही नहीं अनजाने में भी ले लिया जाए तो उसका प्रतिफल समान ही मिलता हैं। राम को याद किया जाना चाहिए राम का नाम जीवन में एक बार भी जप लिया जाए तो उसका पुण्य कई पापों को नष्ट करने वाला होता है।
ये राम नाम लेखन सतत लेखन और भक्ति का परिणाम है। ऐसा पुण्य का कार्य करने वाले, लिखने वालों बहुतेरे भक्तों ने उन लोगों के लिए पुण्य कमाने का रास्ता खोल दिया जो अब तक राम नाम लेखन नहीं कर पाए। ऐसे लोग इन महामंत्रों की परिक्रमा कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में शहर के आजाद पार्क में आयोजित श्रीरामनाम महामंत्र परिक्रमा के चौथे दिन भी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
संसार का लौकिक अलौकिक हर तरह के सुख की प्राप्ति का साधन राम नाम है। इसी से संसार की रचना हुई और संसार इसी में समाहित है। श्रद्धाभाव से परिक्रमा के लिए उमड़ रहे हैं।
पार्क में अस्थाई रूप से बनाई गई अयोध्या नगरी भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। एक जनवरी तक चलने वाले परिक्रमा महोत्सव के हर दिन शाम को परिक्रमा स्थल पर अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी हो रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी आयोजन शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक सस्थाओं के सौजन्य से संचालित किए जा रहे हैं।
