

रांची। पुलिस ने खेलगांव ओपी क्षेत्र के खेलगांव अपार्टमेंट के ब्लॉक–23 में सोमवार को छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। अपार्टमेंट से दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम प्रदीप कुमार मंडल है। प्रदीप हजारीबाग का रहने वाला है।
दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कोलकाता से रांची के रुद्रा ने वाट्सअप के जरिये बुलाया। दोनों ने पूछताछ में 22 मार्च को रांची आने की बात स्वीकारी। दोनों ने बताया कि वह कोलकाता के टेक्नो इंडिया कॉलेज में पढ़ती है।
रुद्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रुद्रा लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रुद्रा वाट्सअप से रांची में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता है। पुलिस को पहले से भी इसकी तलाश है।
सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वहां कुछ लोग सेक्स रैकेट का धंधा कर रहे है। सूचना के बाद दोपहर में छापेमारी की गई।
छापेमारी में दो लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढें
क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सेक्स क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सुसाइड संबंधी न्यूज के लिए यहां क्लीक करें