![रंगून का पहला गाना ब्लडी हैल लॉन्च रंगून का पहला गाना ब्लडी हैल लॉन्च](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/bloody-hell.jpg.jpg)
![Rangoon song : kangana ranaut plays with a lash in bloody Hell](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/bloody-hell.jpg.jpg)
मुंबई। साजिद नडियाडवाला के साथ पार्टनरशिप में बनी निर्माता-निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज की आने वाली रंगून का पहला गाना ब्लडी हैल… लॉन्च कर दिया गया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने आवाज दी है, जबकि गुलजार ने इसे लिखा है।
संगीतबद्ध खुद विशाल भारद्वाज ने किया है। दूसरे विश्वयुद्ध के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, कंगना और शाहिद कपूर का लव ट्राइएंगल है। ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म के दौरान कंगना का रवैया चर्चाओं में रहा। शाहिद कपूर के साथ कंगना के रिश्तों में तल्खी की खबरें भी सुनी गई। कहा जा रहा है कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में फिल्म का दूसरा गाना लॉन्च किया जाएगा।