Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
चिकित्सालय के बाहर मिली प्रसूता, उपचार के दौरान मौत - Sabguru News
Home Web चिकित्सालय के बाहर मिली प्रसूता, उपचार के दौरान मौत

चिकित्सालय के बाहर मिली प्रसूता, उपचार के दौरान मौत

0

mb hospital
उदयपुर। एम.बी. चिकित्सालय के जनाना चिकित्सालय के बाहर शुक्रवार सवेरे कुछ लोग एक प्रसूता को बीमार स्थिति में छोडकर चले गये। बाद में चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के झाडोल क्षेत्र की होना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे जनाना चिकित्सालय की सीढियों पर हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इसके शरीर से काफी रक्त बह रहा था।इस महिला के चिल्लाने से आसपास में कई लोग एकत्रित हो गए। उसकी आवाज सुनकर चिकित्सालय की वार्ड एक एक महिला और चिकित्सालय का स्वीपर राजेश वार्ड  आवाज सुनकर चिकित्सालय में वार्ड 1 कार्यरत कार्मिक कविता कुंवर और राजेश बाहर आए और उसकी स्थिति देखतर उसे वार्ड एक में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान अत्यधिक दर्द के कारण महिला ने खुदको झाडोल क्षेत्र का होने की जानकारी ही दे पायी। उपचार के दौरान करीब एक बजे प्रसूता की मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मृतका के एक या दो दिन पूर्व ही प्रसव हुआ है। इसके बाद उसका पर्याप्त उपचार करवाने की बजाय यहां छोडकर चले गये। पुलिस के अनुसार मृतका की आयु करीब 35 वर्ष लग रही है और आदिवासी क्षेत्र की नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here