

जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सबको साथ लेकर काम करूंगी।
रियाज ने पार्टी प्रदेश मुुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पार्टीजनों को सम्बोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेताओं से सलाह कर संगठनात्मक कार्य में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं से निचले स्तर पर जाकर बातचीत को तवज्जो दूंगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक शकुंतला रावत के स्थान पर रेहाना रियाज को प्रदेश महिला कांंग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है।