

बेंगलुरू| भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर. राव का सोमवार को निधन हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
इसरो अधिकारी ने बताया कि राव (85) का लंबी बीमारी और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तड़के 3 बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में निधन हो गया। राव 1984 से 1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख यू.आर. राव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।