

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा गुलाम वंश की शासक रजिया सुल्तान का किरदार निभाना चाहती हैं।
ऋचा ने कहा कि भारत में लड़कियों को सर्वप्रथम दुनिया में आने और अपनी जिंदगी के अहम फैसले स्वयं लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

सबसे पहले प्रत्येक भारतीय लड़की को आजादी हो और सबसे जरूरी दुनिया में आने का अधिकार हो। उसके बाद उसे शिक्षा, मनचाहा करियर बनाने और मनचाहे व्यक्ति से शादी का अधिकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं रजिया सुल्तान का किरदार निभाना चाहूंगी, क्योंकि वह हमारे देश की पहली दमदार महिला शासक थीं। उनके जीवन पर और रोशनी डालने की जरूरत है।
एक बायोपिक पहले बन चुकी है, लेकिन एक और खूबसूरत सी बायोपिक बनाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री हेमा मालिनी रजिया सुल्तान का किरदार रूपहले पर्दे पर साकार कर चुकी हैं।