![नाथन जोन्स के लिए मुश्किल नहीं था ‘ए लाइंग जट’ : रेमो डिसूजा नाथन जोन्स के लिए मुश्किल नहीं था ‘ए लाइंग जट’ : रेमो डिसूजा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/nathan.jpg)
![roping Nathan Jones for A flying Jat wasn't tough : Remo D'Souza](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/nathan.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की आने वाली सुपर हीरो फिल्म ‘ए लाइंग जट’ में आस्ट्रेलिया के पूर्व रेसलर और ‘मैड मैक्स फरी रोड’ के अभिनेता नाथन जोन्स भी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि जोन्स के साथ काम करने में मजा आया। जोन्स की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।
48 वर्षीय जोन्स इस फिल्म में टाइगर श्राफ के मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका में हैं। इस सप्ताह फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। रेमो ने कहा कि पिछले साल ‘मैड मैक्सफरी रोड’ देखते समय हमने नाथन को देखा था। टाइगर के सामने मैं मजबूत और शक्तिशाली खलनायक देखना चाहता था।
‘लाइंग जट’ एक सुपरहीरो फिल्म है इसलिए खलनायक को मजबूत होना जरूरी है। मैंने नाथन को मेल किया और उन्होंने मेरा प्रस्ताव स्वीकार किया क्योंकि उस समय उनके पास कोई विशेष काम नहीं था। इसलिए वह आसानी से यहां आ पाए।