

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजयमेरू द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को सुभाष उद्यान में विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा उस उपरांत शहर के विभिन्न मार्गो से नई गणवेश में दो पथ संचलन निकाले जाएंगे।
इस संचलन की पूर्व तैयारी के लिए शहर के 8 नगरों द्वारा 9 अक्टूबर को पथ संचलन का पूर्व अभ्यास घोष की धुन के साथ नई पूर्ण गणवेश में हुआ।
11 अक्टूबर को विजयदशमी उत्सव के दिन सुबह 8:30 बजे शस्त्र पूजन व विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। उसके उपरांत घोष की धुन के साथ पथ संचलन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुख्य मार्गो से इस साल नई गणवेश जो अब पेंट हो गई है।
प्रथम पथ संचलन का मार्ग
(10वीं कक्षा से बड़े छात्र, व्यवसायी व कर्मचारीगण) जिसका मार्ग सुभाष उद्यान (प्रारम्भ), गंज गुरूद्वारा, दिल्ली गेट, धन मण्डी चौक, दरगाह बाजार, घसेटी बाजार प्रवेश, झूलेलाल मंदिर (हेमू कालानी चौक), प्लाजा सिनेमा, अपना बाजार, क्लॉक टावर थाना, मदार गेट चौराहा, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार प्रवेश, नया बाजार चौपड़, गणेश मंदिर, आगरा गेट, सोनी जी नसियां, सुभाष उद्यान पर समाप्त होगा।
दूसरा बाल पथ संचलन का मार्ग
(कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के छात्र) शहीद स्मारक, बजरंगगढ़ से प्रारम्भ, सुंदर विलास (प्रवेश) राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय, विद्युत निगम हाथीभाटा, गुरूनानक गली नुक्कड़ हाथीभाटा, बैंक ऑफ बड़ौदा पृथ्वीराज मार्ग, नगर निगम, कोतवाली द्वार, आगरा गेट चौराहा, सोनी जी की नसियां, सुभाष उद्यान पर समाप्त होगा।
https://www.sabguru.com/22-years-sadanandan-master-wearing-rss-uniform/