

अजमेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से गुरुवार को अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में चादर पेश की गई।
राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सचिव पायलट ने उनकी ओर से यह चादर चढाई। पायलट सुबह सात बजे जयपुर से अजमेर पहुंचे तथा सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चादर चढाने दरगाह पहुंचे। चादर पेश करने के बाद अमन चैन की दुआ मांगी।
पायलट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मिर्जा इरशाद बेग, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामनारायण डूडी, अश्क अली टांक, माइनॉरिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, इंसाफ अली, शेलेन्द्र अग्रवाल, प्रताप यादव, विजय नागौरा, राजेन्द्र नरचल, अनुपम शर्मा, कमल गंगवाल, सौरभ बजाड़, छीतर मल टेपन, राकेश टेपन भी थे।
अंबेडकर की मूर्ति को माल्यार्पण
दरगाह से निकलने के बाद सचिन पायलट, अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय बस स्टैंड स्थित भीमराव अंबेडकर सर्किल पर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा को माला पहनाई।