![रोमानियाई सुंदरी लूलिया से शादी रचाएंगे सलमान खान रोमानियाई सुंदरी लूलिया से शादी रचाएंगे सलमान खान](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/lulia-vantur.jpg)
![Salman Khan to marry Romanian beauty Iulia vantur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/lulia-vantur.jpg)
रांची। अभिनेता सलमान खान रोमानियाई सुंदरी लूलिया वेंतूर से शादी रचाएंगे। लूलिया के साथ सलमान के इश्क के चर्चे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान लूलिया के साथ 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
लूलिया के साथ सलमान की शादी को परिजनों की मंजूरी मिल चुकी है। सलमान की शादी की खबर मिलते ही उनके फैंस और दोस्तों के बीच उत्साह का माहौल है।
27 दिसंबर को सलमान खान का 51वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर ही सलमान विवाह के बंधन में बंधेंगे। इससे शादी की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।