Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
धोनी खुद तय करेंगे कब लेना है संन्यास : संदीप पाटिल - Sabguru News
Home Sports Cricket धोनी खुद तय करेंगे कब लेना है संन्यास : संदीप पाटिल

धोनी खुद तय करेंगे कब लेना है संन्यास : संदीप पाटिल

0
धोनी खुद तय करेंगे कब लेना है संन्यास : संदीप पाटिल
Sandeep Patil on dhoni's future : selectors only pick teams, can't ask anyone to retire
Sandeep Patil on dhoni's future : selectors only pick teams, can't ask anyone to retire
Sandeep Patil on dhoni’s future : selectors only pick teams, can’t ask anyone to retire

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख संदीप पाटिल का मानना है कि संन्यास लेने का अधिकार सिर्फ एक खिलाड़ी के पास होता है और इसमें किसी चयनकर्ता या बोर्ड का दखल नहीं होता। महेन्द्र सिंह धोनी को भी पता है उन्हें कब संन्यास लेना है और उनके फैसले में हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

संदीप पाटिल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में भारतीय एकदिवसीय और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें उनकी कप्तानी पर पूरा भरोसा है और टीम चुनने में उनके विचारों को ध्यान में लिया जाता है।

विश्वकप में टीम का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे सही व्यक्ति हैं। विश्वकप के बाद क्या होता है यह उस समय देखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने पिछली चार एकदिवसीय श्रृंखलाा गंवाई है और उस दौरान उनका बल्ला भी नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here