

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरे जोर-शोर के साथ जुट गई हैं। राज्य में पहली बार सरकार बनाने की मंशा से चुनाव लड़ रही भाजपा भी पूरा जोर लगा रही है।
चुनावों की घोषणा के बाद बीते कल शनिवार को हुई पार्टी की बैठक में असम प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सर्वानंद को बनाया गया है। समिति में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है।
सदस्यों में सांसद रमेन डेका, सांसद विजया चक्रवर्ती, सांसद राजेन गोहाईं, सांसद आरपी शर्मा, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, सांसद रामेश्वर तेली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पूर्व विधायक चंद्र मोहन पटवारी, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री डा. हिमंत विश्वशर्मा, प्रदेश महासचिव विजय गुप्ता, भवेश कलिता, विधायक राजदीप राय, परिमल शुक्ल वैद्या, मोमिनुल अवाल के अलावा आमंत्रित सदस्य के रूप में जादव डेका, धीरा तालुकदार और फणींद्र नाथ शर्मा को शामिल किया गया है।