Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
साल 2017 में शनि ग्रह यूं दिखाएगा अपना प्रभाव – Sabguru News
Home Astrology साल 2017 में शनि ग्रह यूं दिखाएगा अपना प्रभाव

साल 2017 में शनि ग्रह यूं दिखाएगा अपना प्रभाव

0
साल 2017 में शनि ग्रह यूं दिखाएगा अपना प्रभाव
how saturn transit in 2017
how saturn transit in 2017
how saturn transit in 2017

शनि ग्रह इस साल धनु राशि में विचरण करेंगे लेकिन वक्री होकर पुन वृश्चिक राशि में जाएंगे।शनि का यह यू टर्न नीतिगत एव वित्तीय मामलों में होगा तथा शासन व प्रशासन में दो बार परिवर्तन की घटना देखने को मिल सकती है।

मई से सम सप्तक योग हडताल, हिंसक आन्दोलन, अग्नि काड, विमान अपहरण, रेल दुर्घटना, भूकम्प के अलावा इनके प्रभाव उतरी अमरीका, ब्रिटेन, मिश्र, अफ्रीका, स्पेन, आस्ट्रेलिया तथा विश्व के विभिन्न देशों मे देखने को मिल सकता है।

शनि के कारण धनाढ्य देश अपनी तानाशाह नीति दिखाएंगे। विश्व के कई देश दंगा पीडि़त होंगे।शनिग्रह का ही असर होगा कि मुस्लिम राष्ट्रों में नवम्बर के बाद सता परिवर्तन, उपद्रव, हिंसक घटनाएं व किसी प्रमुख नेता का आकस्मिक निधन आदि कई प्रकार की घटना हो सकती है।

देश के प्रमुख व्यक्ति का स्वास्थ्य व सुरक्षा को अति सुरक्षित रखना आवश्यक है। साल की मुनथा रोग स्थान में है तथा शनि की दृष्टि भी है इसलिए देश विदेश में ऋण, शत्रु, मुकदमा व रोग की वृद्धि होगी। शनि ग्रह के कारण कश्मीर को भी भारी तनाव से गुजरना पडेगा। शनि ग्रह के धनु राशि मे भ्रमण से बारह राशियों में प्रभाव देखे जा सकते हैं।….

मेष राशि : इस राशि के जातको का मनोबल बढेगा ।सहयोगी से मदद व लाभ मिले। जून से अक्टूबर में धन हानि के योग बनेंगे।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य में नरमी, बुराई, अशान्ति, उद्योग धन्धों मे लाभ कम। गृह क्लेश आदि से बचें।

मिथुन राशि : साधारण लाभ, स्त्री पक्ष से मनमुटाव, सामाजिक संघर्ष आदि।

कर्क राशि : मिला जुला फल, यात्रा योग, अच्छे व्यक्तियों से मिलन आदि।

सिंह राशि : सुख, सहयोग, प्रतिष्ठा मे वृद्धि, रचनात्मक कार्य, व्यापार में लाभ।

कन्या राशि : अशान्ति, व्यय अधिक, मित्र सहयोग से काम में लाभ।

तुला राशि : नवीनतम योजना से लाभ, सफलता, प्रतिष्ठा बढे।

वृश्चिक राशि : स्वास्थ्य नरम, मानसिक तनाव, समस्या बढे, व्यापार में शिथिलता।

धनु राशि : शत्रु से सावधान, धन, परिवार व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि : धन हानि, उलझन, विरोध से बचे। यात्रा में सावधानी बरते।

कुम्भ राशि : आत्म बल बढे, कार्यो में सफलता, प्रतिष्ठा बढे, हर्षोल्लास बढे।

मीन राशि : आर्थिक लाभ, रोगों से मुक्त, जनसम्पर्क बढे।

शनि ग्रह के राशियों मे फल जन्मदिन के ग्रहों के आधार पर शुभ व अशुभ फल ही देते हैं फिर भी जिनकी नाम राशि हो तो भी शनि ग्रह के प्रभाव के ट्रेंड देखे जा सकते हैं।

सौजन्य : भंवरलाल