

रियाद। सऊदी अरब पुलिस ने एक डॉक्टर को अपने घर पर एक सतरंगी झंडा फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्टर का कहना है कि वह नहीं जानता था कि यह झंडा समलैंगिक समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है।
समलैंगिक (एलजीबीटी) समुदाय दुनियाभर में इसी सतरंगी झंडे के तले अपने अधिकारों की मांग करता आ रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उसने यह झंडा अपने बच्चे के कहने पर ऑनलाइन खरीदा था और अंजाने में इसे अपने घर पर लहराया था।
साऊदी अरब में मुस्लिम शरीया कानून लागू है जिसके तहत समलैंगिक संबंध अनैतिक और गैर कानूनी हैं। हाल ही में साऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र से भी समलैंगिक अधिकारों को अपने वैश्विक लक्ष्यों से हटाने की मांग की थी।
पुलिस ने फिलहाल इस शर्त पर डॉक्टर को जमानत दे दी है कि वह झंडे को अपने घर से हटाए और भविष्य में इस बात का ध्यान रखे।