Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
बहरमपुर : फेसबुक पर सुसाइट नोट लिख कर छात्रा ने की खुदकुशी – Sabguru News
Home Odisha Bhubaneswar बहरमपुर : फेसबुक पर सुसाइट नोट लिख कर छात्रा ने की खुदकुशी

बहरमपुर : फेसबुक पर सुसाइट नोट लिख कर छात्रा ने की खुदकुशी

0
बहरमपुर : फेसबुक पर सुसाइट नोट लिख कर छात्रा ने की खुदकुशी

suuu.jpg

बहरमपुर। बहरमपुर मनींद्रनगर गर्ल्स हाई स्कूल की कक्षा ग्यारवीं की एक छात्रा ने फेसबुक पर सुसाइट नोट लिखने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट के आधार पर बहरमपुर थाने की पुलिस ने उसके प्रेमी शुभदीप कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया। उसे फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। छात्रा की मां ने बताया कि शुभोदीप के साथ उसके प्रेम संबंधों के बारे में हमें नहीं पता था।

फेसबुक के पेज के माध्यम से हमें उनके प्रेम संबंधों की जानकारी मिली। उनके बीच कुछ दिनों की तू-तू-मैं-मैं के बाद रविवार को अंतिम बार उन्हें एक साथ देखा गया था।

सोमवार की रात को डॉक्टर दिखाकर वह अपने घर लौटी थी और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसे बार-बार आवाज लगाई लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद उसके माता-पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद उसके अभिभावकों ने शुभोदीप के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।