

बांकुड़ा। बांकुड़ा शहर में बड़े स्तर पर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमे 21 महिलाएं शामिल हैं।
बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने अपने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की। पुलिस को कई दिनों से ही बांकुड़ा-दुर्गापुर के विभिन्न जगहों पर सड़क किनारे स्थित लाईन होटलों में देह व्यापार चलने की खबरें मिल रही थी।
इसी आधार पर पुलिस ने विभिन्न होटलों में छापेमारी कर 30 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार होटलों में छापेमारी के दौरान आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया है।
कई दिनों से आरोपी अवैध धन्धे चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढें
बाथरूम में नहा रही थी चाची, भतीजे ने की गंदी हरकत
देह व्यापार के गोरखधंधे में लाखों के वारे न्यारे
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भाजपा महिला नेता अरेस्ट