Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
बालुरघाट : सेक्स रैकेट में लिप्त 5 महिलाओं समेत 8 अरेस्ट – Sabguru News
Home Gallery बालुरघाट : सेक्स रैकेट में लिप्त 5 महिलाओं समेत 8 अरेस्ट

बालुरघाट : सेक्स रैकेट में लिप्त 5 महिलाओं समेत 8 अरेस्ट

0
बालुरघाट : सेक्स रैकेट में लिप्त 5 महिलाओं समेत 8 अरेस्ट
sex racket busted in Balurghat, 5 women among 8 arrested
sex racket busted in Balurghat, 5 women among 8 arrested
sex racket busted in Balurghat, 5 women among 8 arrested

बालुरघाट। शहर के उत्तर चकभवानी इलाके में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट में लिप्त तीन पुरूष व पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार दोपहर को बालुरघाट नगरपालिका के उत्तर चकभवानी इलाके में स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हाल में दो कपल को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही मकान के मालिक, उसकी पत्नी किरायेदार व एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मकान का मालिक विद्युत कुमार महंत इससे पहले भी बैंक कर्मी के रूप में आर्थिक हेराफेरी के मामले में लिप्त पाया गया। बाद में उसे काम से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मकान में सेक्स रैकेट चलाने लगा।

बालुरघाट सदर डीएसपी सौम्यजीत बडुया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे इलाके से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी कर यहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।