![एफएचएम इंडिया मैगजीन के लिए परिणिती ने कराया हॉट फोटो शूट एफएचएम इंडिया मैगजीन के लिए परिणिती ने कराया हॉट फोटो शूट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/chgayu.jpg)
![sexy damsel parineeti chopra sizzles on FHM India march 2016 cover](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/chgayu.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एफएचएम इंडिया मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट किया है। परिणीति ने इस शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
परिणीति दो साल बाद आने फिल्म मेरी प्यारी बिंदू से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। परिणीति ने मैगजीन एफएचएम इंडिया से एक तस्वीर शेयर की है। मैगजीन का यह ताजा अंक मार्च में प्रकाशित हुआ है।
कवर पेज पर परिणीति ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी बिंदास अंदाज में हैं। उन्होंने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह बिस्तर पर बैठी हुई हैं।
फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में परिणीति महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मनीष शर्मा निर्मित होगी। नवोदित अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में होंगे।