

मुंबई। बॉलीवुड के ङ्क्षकग खान शाहरूख खान, श्रद्धा कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख खान कैमियो कर रहे हैं। फिल्म मे आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
आलिया के अधेड़ उम्र के प्रेमी बने शाहरूख की भूमिका फिल्म में 30 मिनट की है। शाहरुख अब श्रद्धा की फिल्म में भी कैमियो कर रहे हैं।
करण जौहर के बैनर तले बन रही ‘ओके जानू’ मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओ कांधल कनमनी’ की रीमेक है। शाद अली निर्देशित इस फिल्म की कहानी युवा प्रेमी के लिव-इन रिलेशनशिप पर है।
कहानी में क्लाइमैक्स पर शाहरुख महत्वपूर्ण मोड़ पर दिखाई देंगे। बताया जाता है कि करण से पुरानी दोस्ती के कारण शाहरुख इस रोल के लिए राजी हुए हैं। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है।