

सिरोही । प्रदेश भर में धुलंडी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार को ब्यावर शहर में मशहूर बादशाह पर्व मनाया जाएगा।
शनिवार को धुलंडी को जमकर होली खेली। प्रदेशभर में लोगों ने रंग और गुलाल से अपने इष्टमित्रों को रंगा। दोपहर तक धमाचैकडी रही। हुडदंग देखते ही बना। सिरोही में ढूंढ पर्व का विशेष महत्व है, इससे गुरुवार को होलिका दहन के बाद से ही ढूंढ कार्यक्रम शुरू हो गया। लोगों ने इस वर्ष जन्मे बच्चों को होलिका दहन स्थल ले जाकर पूजा अर्चना की। समाज वालों ने भी ऐसे लोगों के यहां पर जाकर बच्चे को ढूंढा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी नवजात बच्चों का ढूंढोत्सव मनाया गया।

देवनगरी प्रेस क्लब की होली की धूम
सिरोही में शहर भर में धुलंडी के दिन लोगों ने होली खेली। वहीं पैलेस रोड पर देवनगरी प्रेस क्लब की होली में पत्रकारों कार्मिकों और राजनीतिज्ञों ने जमकर होली खेलने का आनन्द लिया। यहां होली का हुडदंग इस खुमार पर दिखा कि कोई भी इससे अछूता नहीं रह पाया।

सारणेश्वर मंदिर में हुई महाआरती
होली पर्व पर सारणेश्वर मंदिर में महाआरती हुई। शाम को शहर भर के लोग इस आरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिर में काफी चहल पहल रही है।
स्कूलों में मनाया होली पर्व
स्कूलों में होली अवकाश से पहले बुधवार को हाली पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को होली पर्व का महत्व बताया।
होली पर्व को लेकर विद्यालयों में बच्चों में विशेष उत्साह दिखा। परम्पराओं को विद्यालय के माध्यम से यथावत रखने के इस तरीके ने बच्चों को उनके त्योहारों से रूबरू करवाने में विशेष सहयोग किया है। इसी के चलते बुधवार को स्कूल प्रशासन ने विद्यालय मे ंसामूहिक रूप से होलिका पर्व मनाने के लिए बच्चों को रंगीन कपडों में गुलाल के साथ बुलवाया था। विद्यालय प्रशासन ओर अध्यापकों की देखरेख में बच्चों ने गुलाल से जमकर होली खेली। हरे, नीले, लाल, पीले रंग के गुलाल में रंगे यह बच्चे अलग ही खिल रहे थे। दाय लर्निंग ट्री, आदर्श विद्यालय समेत कई विद्यालयों में होली मनाई गई।