![‘आेके जानू’ में आदित्य संग रोमांस करने को उत्साहित हैं श्रद्धा ‘आेके जानू’ में आदित्य संग रोमांस करने को उत्साहित हैं श्रद्धा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/jannu.jpg)
![shraddha kapoor anxious about romancing with Aditya roy in 'OK jaanu'](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/jannu.jpg)
मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को उम्मीद है कि फिल्म ‘आेके जानू’ में वह और आदित्य कपूर बड़े पर्दे एक बार फिर ‘आशिकी 2’ वाला जादू दिखा पाएंगे। आशिकी 2 में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था।
श्रद्धा ने कहा कि हम पर दबाव जरूर है लेकिन यह एक अलग तरह की फिल्म है। इस फिल्म में हम ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो हमने पहले कभी नहीं निभाए। उम्मीद है लोगों को फिल्म पसंद आएगी। ‘आेके जानू’ तमिल फिल्म ‘आेके कनमानी’ का रीमेक है। इसके निर्देशक शाद अली और निर्माता करन जौहर हैं।
इसबीच अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी’ के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से श्रद्धा काफी खुश हैं। इसमें वह टाइगर श्राफ के साथ नजर आ रही हैं। निर्देशक सबीर खान की यह फिल्म 29 अप्रेल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। श्रद्धा ने कहा कि मैं हमेशा फिल्म रिलीज होने से पहले घबराई रहती हूं। हर फिल्म मुझे अपनी पहली फिल्म जैसी लगती है।