

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म बागी को मिल रही सफलता से बेहद खुश हैं।
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्राफ की जोड़ी वाली फिल्म बागी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म बागी बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। श्रद्धा कपूर बागी की सफलता से उत्साहित है। श्रद्धा कपूर ने कहा कि फिल्म को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से मिली है।
श्रद्धा कपूर ने कहा कि ‘बागी’ को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया सिंसगल स्क्रीन सिनेमाघरों से मिली है, जहां दर्शकों ने कुछ संवादों पर शोर मचाया और सीटियां बजाईं। यह अच्छा है कि उन्होंने फिल्म का आनंद लिया और लोगों का ताली बजाना, बहुत बड़ी सराहना है।
हम इसका अहसास करने के लिए वास्तव में जुहू इलाके के एक सिनेमाघर गए। देखकर अच्छा लगा कि दर्शक बहुत खुश थे। हमें अंदर से खबर मिली कि लोग चिल्ला रहे थे और सीटियां बजा रहे थे।