![‘रॉक ऑन 2’ के अपने सभी गाने खुद गाएंगी श्रद्धा ‘रॉक ऑन 2’ के अपने सभी गाने खुद गाएंगी श्रद्धा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/kapoor-1.jpg)
![shraddha kapoor to sing all her songs in 'Rock On 2'](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/kapoor-1.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म ‘रॉकऑन 2’ में अपने सभी गाने खुद गाएंगी। श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के अपने पर फिल्माए गए सभी गाने खुद गाते हुए नजर आएंगी।
ऐसा करने के लिए उन्हें फरहान अख्तर ने मनाया। इससे पहले भी श्रद्धा आशिकी-2, हैदर और एबीसीडी-2 में अपनी गायकी का हुनर दिखा चुकी हैं।
बताया जाता है कि श्रद्धा ‘रॉक ऑन 2’ में अपने सभी गाने खुद गाने के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस फिल्म के लिए सभी गाने श्रद्धा खुद गाना चाहती थी। श्रद्धा इस फिल्म में एक या दो सॉन्ग के लिए तैयार हो गई थी।
लेकिन श्रद्धा के को-स्टार्स और फिल्म के एक मेकर्स फरहान अख्तर चाहते थे कि वह अपने सारे गाने खुद ही गाएं। फरहान को लगता है कि यदि श्रद्धा अपने सारे गाने खुद गाएंगी, तो वो ज्यादा प्रभावशाली होगा। इसलिए श्रद्धा इसके लिए तैयार हो गईं।