![24 घंटे बाद भी सियाचिन में हिमस्खलन में दबे सैनिक लापता 24 घंटे बाद भी सियाचिन में हिमस्खलन में दबे सैनिक लापता](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/02/solk.jpg)
![Siachen avalanche : army says 10 Soldier buried buried in snow are dead](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/02/solk.jpg)
जम्मू। दुनिया की सबसे ऊंचे और दुगर्म युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी छोर पर बुधवार से हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए सेना के 10 जवानों का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता सैनिकों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और मद्रास बटालियन के 9 जवान शामिल हैं। सभी के बर्फ में दब जाने की आशंका है। वहीं बचाव के लिए सेना और वायुसेना की टीम संयुक्त अभियान चला रही हैं
मिली जानकारी के मुताबिक 19 हजार फुट की ऊंचाई पर सेना के कैंप के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हिमस्खलन हुआ था। इसमें कैंप के दक्षिण में गश्त कर रहे 10 जवान फंस गए।
रक्षा मंत्रालय के उत्तरी कमांड के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने कहा कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हम इसे लेह और उधमपुर से मॉनिटर कर रहे हैं।
उन्होंने पुष्टि की कि लापता हुए सेना के 10 जवानों में जूनियर कमीशंड ऑफिसर रैंक का एक अफसर और 9 जवान शामिल हैं।