

इंदौर। देशभर में संगीत के जरिए अपना नाम रोशन करने वाली इंदौर की गायिका आकांक्षा जांचक ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
पुलिस में मामले की शिकायत करने बाद अब उन्होंने जिला न्यायालय में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। आकांक्षा ने डेढ़ साल पहले दिसंबर-2013 में गुजरात के संगीतकार मयूर सोनी के साथ कोर्ट मैरिज की थी।
आकांक्षा ने अपने पति ने आरोप लगाए हैं कि शादी के बाद ही उन्हें मयूर की हकीकत पता चल सकी। मयूर पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। इतना ही उसके कई लड़कियों के साथ भी संबंध थे।
यह सब पता चलने के बाद जब आकांक्षा ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मैंने वहां से निकलने की कोशिश की तो मयूर ने मुझे जलाने की कोशिश भी की। उसने धमकी दी कि मैंने वहां से भागने की कोशिश की तो वह मुझे पाकिस्तान भेज देगा। मजबूरी में आकांक्षा को इंदौर लौटना पड़ा।

आकांक्षा ने बताया कि रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर मैने शादी के 10 दिन बाद ही इंदौर लौटने का निर्णय ले लिया था। लेकिन भुज से निकलना बहुत मुश्किल था। किसी तरह मैं 5 फरवरी 2014 को इंदौर पहुंची। 7 फरवरी को मैंने मामले की जानकारी इंदौर आईजी को दी।
अक्टूबर 2014 में न्यायालय में तलाक का केस लगाया। 6 महीने में मयूर को कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन वह आज तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब वे मयूर के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का प्रकरण दर्ज करने के लिए जिला न्यायालय में परिवाद दायर करेंगी।