Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मां, पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया, दो बच्चों को चाकू से काट डाला – Sabguru News
Home Breaking मां, पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया, दो बच्चों को चाकू से काट डाला

मां, पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया, दो बच्चों को चाकू से काट डाला

0
मां, पत्नी व बेटे को जिंदा जलाया, दो बच्चों को चाकू से काट डाला

horer

मुंबई। सोलापुर जिले में स्थित बार्शी तहशील में कोरफले गांव में एक शराबी ने अपनी मां, बेटे की जघन्य हत्या कर पत्नी को जिंदा जला दिया। इसके बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपने दो अन्य बच्चों को चाकू से काट डाला।

यह सनसनीखेज घटना बीती रात 3 बजे पहले हुई। उधर सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घायल एक बेटे व बेटी को अस्पताल में पहुंचाया जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कोरफले गांव में रहने वाला अनुरथ बरड़े बुधवार रात को ही नशे में धुत था, लेकिन उसके घर में सभी लोग सो गए थे। अनुरथ तडक़े तीन बजे पत्थर तोडऩे वाले बड़े हथौड़े से अपनी मां सखुबाई बरड़े व 13 वर्षीय बेटे सुदर्शन के सिर पर वार कर दोनों को सोते ही मार डाला।

इसके बाद उसने अलग कमरे में सो रही पत्नी रेश्मा को भी राकेल छिडक़कर जिंदा जला दिया। बाद में 11 साल की बेटी प्रतीक्षा व 9 वर्षीय बेटे अविनाश को चाकू से जान से मारने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि घर में अनुरथ की पत्नी व बेटे व बेटी तड़प रहे थे और वह दरवाजे पर बैठा तमाशा देख रहा था। सुबह होने पर जब गांववालों को इसका पता चला तो तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को सुबह अनुरथ को गिरफ्तार किया और घायल बेटे व बेटी को अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में दोनों बच्चों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।