

नई दिल्ली। लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन स्थित तुर्तुक पोस्ट पर शुक्रवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आये दो जवानों में से एक की मौत हो गई है तो वहीं दूसरा लापता है।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे गश्त के दौरान दोनों जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
उनमें से एक जवान लांस हवलदार भवन तमांग को बाद में बचावकर्ताओं ने खोज निकाला था। गंभीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरे जवान की तलाश जारी है। तूफानी मौसम के चलते जवान की खोजबीन में सेना के खोजी दलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।